मेरठ।
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ऊँचे तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ-साथ पुलिस एवं एन.सी.सी. कैडेटस की उपस्थिति में तिरंगे के सम्मान में परेड द्वारा सलामी दी गयी। इसके अलावा 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक समारोह जश्न-ए-आजादी में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से सरोबार शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के तिरंगा परेड ग्राउंड में प्रातः 08:30 बजे संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.के. भारती के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पुलिस एवं एन.सी.सी. कैडेटस ने परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद संस्थान के टैगोर भवन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह जश्न-ए-आजादी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि देश के हर नागरिक के हिस्से में बार्डर पर जाकर देश के लिए लड़ना नहीं होता, पर हम अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर ईमानदारी, निष्ठा, सद्भाव एवं भाईचारे से भी देश सेवा कर सकते है। राष्ट्र सेवा/राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। तिरंगे के सम्मान से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. पी.के. भारती, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे आदि ने भी सम्बोधित किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देश रंगीला-रंगीला, तेरी मिट्टी में मिल जांवा, मेरा रंग दे बसंती चोला.. आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण, पतंग प्रतियोगिता, मैत्री क्रिकेट मैच समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर मुकेश गर्ग, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे, डीन मेडिकल बिग्रेडियर डॉ. सतीश अग्रवाल, मेरठ परिसर निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, निदेशक मार्केटिंग विम्स अनुज शास्त्री, रजिस्टार विकास कौशिक, सीएफओ विकास भाटिया, अरूण गोस्वामी, डॉ. संजय तिवारी, अंजलि शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (सेवा.नि.) गुरुदयाल सिंह, सचिन, अमित फ्रांसीस, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, विश्वास त्यागी, आचंल, प्राची, पूजा शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।