EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

नेहरू ने बनाया था आधुनिक भारत का खाका

  • 28-May-2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दूरदर्शिता का अनोखा व्यक्तित्व करार देते हुये कहा कि उन्होने आधुनिक भारत का जो खाका तैयार किया था,उसी की बुनियाद पर देश सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। पंडित नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू की दूरदर्शिता ने एक मज़बूत आधुनिक भारत का ख़ाका तैयार किया। आज़ादी के बाद जब उन्हें देश चलाने के लिए मिला तो पूरे देश में भड़के सांप्रदायिक दंगे उनके लिए बड़ी चुनौती थी। इसके अलावा देश में फैली हुई गरीबी परेशानी का सबब बनी। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो जैसे भारत शून्य था। इतनी सारी चुनौतियों से जूझने के लिए भारत के पास उतना धन भी नहीं था। मगर पंडित जी की सूझबूझ एवं बेहतरीन प्लानिंग के चलते देश आगे बढ़ा। योजना आयोग के साथ शुरू की गयी पंचवर्षीय योजनाओं ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। उन्होने कहा कि देश के नागरिकों के बेहतरीन इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) की स्थापना की। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में अच्छे स्कूल एवं अस्पताल खोले। भारत के अन्दर ही बेहतरीन इंजिनियर बनाने के लिए आईआईटी जैसे संस्थानों की स्थापना की, आईआईएम बनाया। इसके अलावा विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना कर देश को मजबूत आधार दिया। मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार इन्हीं सार्वजनिक संस्थाओं एवं उपक्रमों का विनिवेश कर-कर के देश चला रही है।