EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

वेक्सीनेशन के लिए दो दिवसीय कोविड19 क्लस्टरों का शुभारंभ

  • 08-Jul-2021

मेरठ। मेरठ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत ब्रह्मपुरी मण्डल मेरठ शहर UPHC-ब्रह्मपुरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा बनाए गए दो दिवसीय कोविड-19 वेक्सिनेशन कलस्टर ब्रह्मपुरी मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में व मण्डल वेक्सिनेशन प्रभारी अंजुम निज़ामी की देख रेख में चल रहे है, बताते चलें कि इन क्लस्टर - 1) सरदार पटेल इण्टर कॉलेज (शारदा रॉड), 2) चावलीदेवी कन्या इण्टर कॉलेज (ब्रह्मपुरी), 3) जे पी बाल एकेडमी (ब्रह्मपुरी), 4) आदित्य पब्लिक स्कूल (ब्रह्मपुरी), 5) स्वामी विवेकानंद स्कूल (ब्रह्मपुरी) का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ निरीक्षण अभियान भी चलाया। मण्डल वेक्सिनेशन सह-प्रभारी विकास जाटव ने भी अपने वेक्सीन लगवाई और सभी लोगो से वेक्सिनेशन कराने हेतु आग्रह भी किया। इस अवसर पर ब्रह्मपुरी मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस क्षेत्र में 'वेक्सिनेशन जागरूक अभियान' का भी शुभारंभ किया।