नई दिल्ली।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 33 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और इस बीमारी से 308 मरीजों की मौत हो गयी वहीं 32 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में शुक्रवार को 65 लाख 27 हजार 175 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 73 करोड़ 05 लाख 89 हजार 688 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
पिछले 24 घंटों में 33,376 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 32 लाख 08 हजार 330 हो गया है। 32,198 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तीन करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गयी है। सक्रिय मामले 870 बढ़कर तीन लाख 91 हजार 516 हो गयी है। इसी अवधि में 308 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,42,317 हो गया है।
देश में सक्रिय मामले 1.18 और 97.49 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं। पिछले 24 घंटों में यहां सबसे अधिक 1298 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या 2,38,201 हो गयी है। 23,525 के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 40,74,200 हो गयी है।