EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

चुनावी राजनीित गरमाई, सभी दल तैयािरयों में जुटे

  • 18-Aug-2021

भाजपा का बूथ विजय अभियान मेरठ, विधान सभा चुनाव की तैयािरयों में सभी दल जुट गए हैं। भाजपा की तैयारी कई स्तर पर चल रही है। भाजपा अपनी सांगठनिक क्षमता के कारण अन्य दलों से आगे भी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा व बुलंदशहर सदर विधानसभा के बूथ विजय अभियान के प्रथम चरण की बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में उन्होंने बूथ की मजबूती पर बल दिया। इन दोनों बैठकों में शक्ति केंद्रों के प्रभारी व संयोजक, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा विधानसभा प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने अपने-अपने विचार भी रखे। बैठक में श्री तोमर ने बूथ के अन्य कार्यों के अलावा बूथ सत्यापन व बूथ स्ट्रक्चर को दुरुस्त करने पर बल दिया गया। चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने मेरठ आएगी कांग्रेस की टीम कांग्रेस इस बार प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में घोषणा पत्र समिति गठित की गई है। यह समिति 21 अगस्त को मेरठ पहुंचेगी। समिति पहले किसानों से मिलेगी उसके बाद विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करेगी। बाद में घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। कांग्रेस ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। इन्‍हें किया गया शामिल जिन-जिन क्षेत्रों के प्रतिनिधि मंडल को घोषणा पत्र समिति से मिलाया जाएगा, उनकी तैयारी कैसे करनी है, इस संबंध में पदाधिकारियों को निर्देश देने राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी रोहित चौधरी पहुंचे। उनके साथ महासचिव विदित चौधरी, संजीव शर्मा, राजेंद्र अवाना, डा. सुहेब, नसीम खान व शमीम उजारी थे।