EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

हिमाचल: अब तक नौ लाशें मिलीं, एक की अब भी तलाश

  • 16-Jul-2021

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते जबर्दस्त बाढ़ आई थी। बाढ़ के बाद शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को यहां पर कांगड़ा जिला आपात केंद्र के अभियान के दौरान एक और शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही यहां से बरामद होने वाले कुल शवों की संख्या नौ हो चुकी है। गौरतलब है कि हिमाचल के बोह इलाके में सोमवार को जबर्दस्त बरसात के बाद प्राकृतिक आपदा आई थी। इस आपदा में कुल 15 लोग गायब हो गए थे। इन गायब हुए लोगों में से पांच को उसी दिन सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं 10 लोग मलबे में दब गए थे। मंगलवार और बुधवार को अभियान के दौरान आठ लाशें निकाली गई थीं। वहीं गुरुवार को नौवें व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। इस तरह से अब तक कुल 9 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है।