ग्रीन इंडिया
कोलकाता। 23 जनवरी यानी, नेताजी की जयंती पर बंगाल में गहमागहमी रही। करीब साल भर बाद पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक साथ दिखे। जगह थी कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल। मोदी के मंच पर ममता नाराज हो गईं।
मंच से भाषण के लिए ममता बनर्जी का नाम पुकारा गया। तभी भीड़ में से कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। ममता ने बेहद तल्ख लहजे में नाराजगी जताते हुए महज 35 सेकेंड में अपनी बात कही। बोलीं, 'यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए। यह पब्लिक का प्रोग्राम है। मैं कोलकाता में प्रोग्राम करने के लिए प्रधानमंत्री जी और संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूं। लेकिन, किसी को बुलाकर इस तरह बेइज्जत करना शोभा नहीं देता। इसका विरोध करते हुए अब मैं कुछ नहीं बोलूंगी। जय हिंद, जय बांग्ला।' ग्रीन इंडिया
कोलकाता। 23 जनवरी यानी, नेताजी की जयंती पर बंगाल में गहमागहमी रही। करीब साल भर बाद पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक साथ दिखे। जगह थी कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल। मोदी के मंच पर ममता नाराज हो गईं।
मंच से भाषण के लिए ममता बनर्जी का नाम पुकारा गया। तभी भीड़ में से कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। ममता ने बेहद तल्ख लहजे में नाराजगी जताते हुए महज 35 सेकेंड में अपनी बात कही। बोलीं, 'यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए। यह पब्लिक का प्रोग्राम है। मैं कोलकाता में प्रोग्राम करने के लिए प्रधानमंत्री जी और संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूं। लेकिन, किसी को बुलाकर इस तरह बेइज्जत करना शोभा नहीं देता। इसका विरोध करते हुए अब मैं कुछ नहीं बोलूंगी। जय हिंद, जय बांग्ला।'