EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

अवनि बनीं दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

  • 04-Sep-2021

टोक्यो। शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक में हरविंद्र सिंह ने आर्चरी में भारत के लिए तीसरा मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में शूटआउट में कोरिया के तीरंदाज को हराया। इससे पहले अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अवनि के अलावा प्रवीण कुमार ने हाईजम्प में नए एशियन रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। ये मेडल उन्हें टी-64 कैटेगिरी की हाईजंप में मिला। भारत के अब टोक्यो में 13 मेडल हो चुके हैं। अवनि ने जीता कांस्य भारतीय निशानेबाज अवनि लेखड़ा ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच 1 स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास बना दिया। अवनि का यह दूसरा पदक है और वह एक पैरालम्पिक्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं। अवनि से पहले जोगिन्दर सिंह सोढ़ी पैरालम्पिक्स के एक ही संस्करण में कई पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने 1984 के पैरालम्पिक्स में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे उनका रजत शॉट पुट में आया था जबको दो कांस्य उन्होंने चक्का और भाला फेंक में जीते थे। 18 साल के प्रवीण ने पदार्पण में जीता रजत भारत के प्रवीण कुमार ने अपने पदार्पण टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह 11वां पदक है। भारत के अब दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हो गए हैं। अपने पहले पैरालम्पिक्स में उतरे 18 वर्षीय प्रवीण ने 2.07 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत जीता और साथ ही नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स ने 2,10 मीटर की ऊंचाई पारकर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पोलैंड के माइज लेपिटो ने 2.04 मीटर पारकर कांस्य पदक जीता। तीरंदाज हरविंदर को कांस्य तीरंदाज हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में शुक्रवार को कांस्य पदक जीत लिया और इन खेलों में तीरंदाजी में कोई पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। हरविंदर से पहले प्रवीण कुमार ने रजत पदक और राइफल निशानेबाज अवनि लेखड़ा ने कांस्य पदक जीता था।