परीक्षितगढ़, ग्रीन इंडिया
ग्राम पूठी में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी।
मंत्री अशोक कटारिया ने अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच के तत्वावधान में ग्राम पूठी मे धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक कटारिया ने कहा कि देश में अब तक शहीदों को सम्मान नहीं दिया गया, अब दिया जायेगा।
वहीं भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों व व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। अशोक कटारिया ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में अपनी विधायक निधि से 11 लाख रुपये से लाइब्रेरी बनवाने व मेरठ से पूठी तक परिवहन निगम की बस चलवाने की घोषणा की। जिससे सभी ग्रामवासी खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष नेपाल सिंह कसाना ने व संचालन विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक दिनेश खटीक, चेयरमेन अमित मोहन टीपू, रोहताश पहलन, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह चौधरी, इतिहासकार सुशील भाटी, केपी प्रमुख, रोबिन गुर्जर, संदीप प्रधान, ललित त्यागी उर्फ लाल्ला, चन्द्रबोस सैनी, रामगोपाल त्यागी सहित अनेक नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व परीक्षितगढ़ में किठौर तिराहे पर चेयरमेन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।