EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

CBSE की किताब में जुड़ा मेरठ की ईहा दीक्षित का चैप्टर

  • 25-Jun-2021

मेरठ। मेरठ के जागृति विहार निवासी ईहा दीक्षित ने नई उपलब्धि हासिल की है। ईहा के पर्यावरण प्रेम को सीबीएसई की कक्षा सात की पाठ्य पुस्तक का हिस्सा बनाया गया है। लगातार 162 सप्ताह से पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी आठ वर्षीय ईहा की इस उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई है। बीबीसी द्वारा सीबीएसई छात्रों के लिए अंगेजी विषय में काॅम्पेक्टा सीरीज का प्रकाशन किया जाता है। कक्षा सात की इसी काॅम्पेक्टा पुस्तक में बतौर एसाइनमेंट ईहा दीक्षित के पर्यावरण कार्यों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक के क्लासरूम एसाइनमेंट संख्या 6 में ईहा दीक्षित के पौधारोपण कार्यों की शुरूआत और चुनौतियों का वर्णन 'द लिटिल ग्रीन वाॅरियर' नाम से दिया गया है।दो पेज के इस अध्याय में ईहा के द्व़ारा पर्यावरण की दिशा में संचालित उसके “ग्रीन ईहा स्माइल क्लब” का भी वर्णन किया गया है। ईहा सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। ईहा के द्वारा पर्यावरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के कारण ही उसे सबसे कम उम्र में देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।