EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

बारिश औरओलावृष्टि से फिर बढ़ गई ठंड

  • 17-Jan-2020

मेरठ, ग्रीन इंडिया गुरूवार को सुबह से ही मेरठ समेत पूरे पश्चिम उप्र का मौसम बिगड़ा हुआ है। हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी और मध्य विक्षोभ के कारण मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को मौसम बिगड़ गया। सुबह तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 4 बजे के बाद से कई स्थानों पर मूसलाधार बरसात के साथ ओले पड़े हैं। बता दें कि 4-5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नम भरी हवा चल रही है। आज सुबह के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मेरठ जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का समाचार है। देहात क्षेत्र में तेज हवा के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है। ओलावृष्टि से जहां फसलों को क्षति हुई है, बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। कृषि और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओलावृष्टि से सरसों और चने की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरनगर में बीती देर रात से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। तेज हवा चलने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले पड़े। वहीं मंडल में बागपत में तेज हवा और बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओले पड़ने से कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मेरठ में बीती बुधवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। गुरुवार सुबह से घटा छायी और झमाझम बरसात हो रही है। वहीं माैसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।