EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

कांग्रेस की जीत दूर की बात: अनुराग ठाकुर

  • 21-Aug-2021

शिमला। केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना तो दूर ,अपना अध्यक्ष ही चुन ले ये बड़ी बात होगी। ठाकुर ने आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान मंहगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों पर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि इस मुद्दे पर यदि कांग्रेस चुनाव लड़ती है तो, हार सुनिश्चित है। भारत ने मेक इन इंडिया से 55 करोड़ की वैक्सीन देश की जनता को निशुल्क दी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमाचल आने में उन्हें देरी हुई क्योंकि मॉनसून सत्र चल रहा था। ज्ञातव्य है कि ठाकुर केन्द्र में नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जन आर्शीवाद यात्रा के लिए हिमाचल आए है। जो 623 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 4 लोकसभा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में 8 जिले कवर होंगे और 90 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढे और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे बढ़ने का काम किया। आजादी के 75 साल को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए करोड़ों का प्रावधान किया। हिमाचल को 6 ट्रॉमा सेंटर दिए, एनएचएम को 1432 करोड़ दिए। कुल मिलाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में ही हिमाचल को 42 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए।