मेरठ, ग्रीन इंडिया
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराया तथा कहा कि महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु महिला आयोग का गठन किया गया है। महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला निड़रता व साहस से करें। महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा व्हाटस ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष के समक्ष 21 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को पीड़िता की हर संभव मदद करने के लिए
निर्देशित किया।
सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करते हुए उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में समानता की दृष्टि से महिला और पुरूष को समान मौलिक अधिकार दिये गये है। महिलाओं को भी समाज में पुरूषों के समान अधिकार प्राप्त है इसलिए वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहंे। उन्होने महिलाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181 पर मदद लें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय व मदद पाने के लिये दर दर की ठोकरे ना खाये।
उपाध्यक्ष ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने उत्पीड़न को कतई भी बर्दाश्त न करें, बल्कि उसका डटकर सामना करें। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा व्हाटस ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी पीड़ित महिला अपनी आईडी सहित अपनी समस्या को शनिवार व रविवार को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक भेज सकती है। एसीएम सुनीता सिंह, सीओ पुलिस, महिला थाने की इंस्पेक्टर, जिला प्रोबेजन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहे।