EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

भूपेन्द्र सरकार में 24 मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ

  • 17-Sep-2021

गांधीनगर। गुजरात में मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद नवगठित भूपेन्द्र पटेल सरकार के मंत्रियों का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह आज यहां राजभवन में आयोजित किया गया जिसमें 10 कैबिनेट स्तर समेत कुल 24 मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। भाजपा के 'नो-रिपीट' यानी पूर्ववर्ती सरकार के एक भी मंत्री को दोबारा मंत्री पद नहीं देने के फार्मूले के तहत विजय रूपाणी सरकार के किसी भी मंत्री को भूपेन्द्र पटेल सरकार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गयी है। सारे मंत्री नए हैं। पिछली बार के उलट इस बार उप मुख्यमंत्री नहीं है और मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का भी प्रयास किया गया है। कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मंत्रियों में जितेंद्र वाघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी भाई पटेल, शामिल थे। पांच अन्य कैबिनेट मंत्रियों में कनु देसाई, अर्जुन चौहान, प्रदीप परमार, नरेश पटेल और किरीट राणा शामिल थे। कुल 14 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमे पांच स्वतंत्र प्रभार वाले थे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ लेने वालों में हर्ष संघवी, जगदीश पांचाल, ब्रिजेश मेरजा, जीतू चौधरी और मनीष वक़ील शामिल थीं। अन्य राज्य मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं- मुकेश पटेल, निमिषा सुथार, अरविंद रैयानी, कुबेर डिंडोर, कीर्तिसिंह वाघेला, गजेंद्रसिंह परमार, राघव मकवाणा, विनोद मोरड़िया, देवाभाई मालम। पहली कैबिनेट बैठक मे ंमंत्रियों के विभागों का आवंटन होगा। मंच पर वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री श्री रूपाणी, 'रूष्ट' बताये जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री सह गुजरात भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पार्टी के महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी उपस्थित थे।