EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर लौटे बच्चों का स्वागत

  • 19-Dec-2019

मेरठ, ग्रीन इंडिया क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले दिव्य समागम बच्चों के सरधना लौटने पर उनका संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही उनकी हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित भी किय आगया। लखनऊ में हुए दिव्य समागम प्रतियोगिता में भाग लेकर सरधना के उज्जवल विश्वकर्मा प्राची विश्वकर्मा आर्यन ठाकुर वंश ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है अपने कोच विकास विश्वकर्मा के साथ वापस लौटे बच्चों का संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले सरधना बस स्टेण्ड पुलिस चौकी पर बैंड बाजों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने वाले बच्चों का नगर भ्रमण कराया गया जिसके बाद गुजरान गेट स्थित संयुक्त व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचे जहां थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक की उपस्थिति में संयुक्त व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर खुशी का इजहार किया। सरधना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगो प्रधान ने कहा कि हमने बॉडी बिल्डर में वर्ल्ड कप जीत कर आए गांव छुर निवासी अनुज बालियान का जिस तरह स्वागत किया था। आज उसी प्रकार इन बच्चों का भी स्वागत किया हैं। जिलाध्यक्ष पियूष त्यागी ने कहा कि यह वास्तव में हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है जो छोटे-छोटे बच्चे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। बच्चों का स्वागत करने वालों में नगर संयोजक संजीव गुप्ता नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी सरदार सुखबीर सिंह पनेसर दीपक मित्तल अर्जुन विश्वकर्मा मुदित गर्ग कन्हैयालाल त्यागी हकीम रईस अहमद कुरेशी सलीम अख्तर निशांत खान सचिन खटीक प्रमोद सक्सेना शहजाद सैफी संजय शर्मा अजय विश्वकर्मा कुलदीप त्यागी शंकर संजीव कुमार अरुण त्यागी सुभाष मेंबर वीरेंद्र सैनी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।