मेरठ, ग्रीन इंंडिया
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय परिसर में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ पर ‘ऊर्जा संरक्षण भविष्य की रौशनी’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान रक्षा मंत्राल्य भारत सरकार के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर एच.आर.सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न पहलुओं एवं इसके दूरगामी परिणामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण मित्र सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत कर ऊर्जा संरक्षण पर संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलायी।
कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि (रक्षा मंत्रालय) रक्षा अनुसंधान भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक डा.एच.आर.सिंह, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, परिसर निदेशक डा. राजेश पाठक, डा. आशीष बालियान आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रो. एच.आर.सिंह ऊर्जा बचत के उपायों जैसे बल्ब के स्थान पर एलईडी, ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग पर रोक, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक सौर ऊर्जा को ऊर्जा का मुख्य सोत्र के रूप में अपनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आगामी 10 वर्षों में सुपर कन्डक्टर के आने से शत प्रतिशत ”पावर लौस” की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण एवं जंल संरक्षण पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत कर ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझाया।