EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी के तेवर बरकरार

  • 13-Jul-2020

मेरठ, महानगर में रविवार को तड़के आंधी-बारिश ने मौमस को कुछ समय के लिए सुहाना तो बना दिया, लेकिन तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी के तेवर बरकरार हैं। रविवार की सुबह से ही उसम से गर्मी से बुरा हाल रहा। शुक्रवार की रात मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। उसके बाद शनिवार को दिन भर निकली धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को तड़के 5 बजे 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से कई जगह पेड़ और खंभे उखड़ गए। आंधी-बारिश से दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार की सापेक्ष दिन के तापमान में 3.0 और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई है। मेरठ में अब तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को दिनभर उसम से लोगों का बुरा हाल रहा। वही हाल रविवार को भी रहा। दिन का पारा सामान्य रहने के बावजूद गर्मी से पसीने छूटते रहे। मौसम विभाग ने रविवार को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। अभी कुछ दिनों तक मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं बारिश तो कहीं सूखे जैसे स्थिति बनी रहने के आसार हैं। रविवार को सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 23 दर्ज किया गया जो कि बहुत अच्छी श्रेणी में है।