EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

पीएम मोदी ने रूस का भागीदार होने की प्रतिबद्धता दोहराई

  • 04-Sep-2021

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामरिक साझेदारी के तहत रूस के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया है। श्री मोदी ने शुक्रवार को रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए बात कही। प्रधानमंत्री ने रूस के सुदूर-पूर्वी क्षेत्रों के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए भारत की “एक्ट ईस्ट नीति” के तहत इस संदर्भ में रूस का विश्वसनीय भागीदार होने की प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने रूस के सुदूर-पूर्व के क्षेत्रों के विकास में भारत और रूस की स्वाभाविक भागीदारी का उल्लेख भी किया। श्री मोदी ने दोनों पक्षों के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार सामरिक साझेदारी’ के अनुरूप आर्थिक और वाणिज्यिक सम्बन्ध को और अधिक मज़बूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हीरा, कोयला, स्टील, लकड़ी समेत आर्थिक सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों का भी उल्लेख किया। भारत के कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ईईएफ-2019 की यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने रूस के सुदूर-पूर्व के 11 क्षेत्रों के गर्वनरों को भारत आने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रमुख भारतीय तेल और गैस कंपनियां शामिल हैं, ईईएफ के तहत भारत-रूस व्यापार वार्ता में भाग ले रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और रूस के सखा-याकूतिया प्रांत के गर्वनर के बीच ईईएफ के दौरान गुरूवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित भारतीय कंपनियों के 50 से अधिक प्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।