EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

सैनेटाइजर फैक्ट्री में आग, 15 मरे

  • 08-Jun-2021

पुणे। पुणे के पिरंगुट MIDC इलाके में एक सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई है। आग के कारण फैक्ट्री में फंसी 37 में से 13 महिला और 2 पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई है। अभी भी कई कर्मचारी गायब हैं। फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है। फिलहाल फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों और दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी उनके रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस कारण से आज बहुत तेजी से फैल रही है। SVS केमिकल्स नाम की इस फैक्ट्री में धुंआ भरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। माना जा रहा है कि धुंए की चपेट में आकर लापता मजदूर फैक्ट्री में ही बेहोश हो गए हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है।