चक्रवाती तूफान से कई राज्यों में तबाही
नई दिल्ली।
चक्रवाती तूफान याक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद झारखंड पहुंच गया है। झारखंड में मुसलाधार बारिश हो रही है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का पीएम मोदी शुक्रवार को दौरा करेंगे। सबसे पहले वे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचकर रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद मोदी बालासोर, भद्रक और पूर्वी मेदिनीपुर का हवाई सर्वे करेंगे। इन जिलों में ही तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इसके बाद वे बंगाल में भी रिव्यू मीटिंग करेंगे।
बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान आगे बढ़ गया है, लेकिन ये तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है। बंगाल और ओडिशा में तूफान की वजह से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश और घरों के टूटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 ओडिशा और एक बंगाल से है। यहां बुधवार को 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 और 29 मई को हेलिकॉप्टर से तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। चक्रवाती तूफान यास की वजह से वैसे तो पूरे झारखंड में बारिश हो रही है, लेकिन रांची में हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तूफान यास के कारण कल से ही रांची बारिश हो रही है इसलिए यहां का रास्ता ब्लॉक हो गया है।