EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

कैप्टन से पहले सोनिया से मिलीं प्रियंका

  • 07-Jul-2021

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के बीच यह मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ होने वाली बैठक से पहले हुई। उधर, दिल्ली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से बैठक की। बैठक के बाद सीएम अमरिंदर ने कहा कि सोनिया गांधी का हर फैसला उन्हें मंजूर है। उन्होंने यह भी कहा कि सब मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। नवजोत सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने आया था, पार्टी के आंतरिक मामलों, पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। जहां तक पंजाब की बात है तो वह जो भी फैसला लें, हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'' कैप्टन ने आगे कहा, 'मैं सिद्धू पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, मैं यहां पार्टी को मजबूत करने आया हूं।' उन्होंने पंजाब कांग्रेस में किसी भी कहल की बात से साफ इनकार कर दिया।इससे पहले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया। मालूम हो कि इस सप्ताह की शुरुआत में नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दिल्ली में चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ मैराथन बैठकें की थीं। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में आंतरिक संकट पार्टी के सामने एक चुनौती है। संकट को हल करने के लिए, तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जो पहले ही अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज चुकी है।