मेरठ।
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ पर महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का परिचय व स्वागत का कार्यक्रम महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय टीम की कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा हुई जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री छह, 6 मंत्री, मीडिया प्रभारी एक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं 11 सदस्य शामिल है। कार्यक्रम के अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित वंदे मातरम के गायन द्वारा किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना विस्तृत परिचय दिया। अध्यक्षा श्रीमती वर्षा कौशिक ने बहनों को आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्ण समर्पण मेहनत व लगन के साथ कार्य करने और हर बूथ पर महिला कार्यकर्ता को खड़ा कर प्रत्येक रसोई तक भाजपा के कार्य को पहुंचाने का लक्ष्य दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि दायित्व के साथ जिम्मेदारी भी आती है तो सभी बहनों को आने वाले चुनाव में कमर कसकर बहुत अधिक मेहनत करके अपनी सारी योजनाओं को लेकर अपनी बहनों के बीच जाना है।
मीडिया प्रभारी अनीता चौहान और क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी नीरू शर्मा और मीडिया प्रभारी अल्पना चौहान, डा तुलसी भारद्वाज उपस्थित रही।