नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू समेत 15 बने कैबिनेट मंत्री
मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
1- राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्रालय
2- अमित शाह: गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
3- नितिन गडकरी: सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय
4- निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स
5- मनसुख मंडाविया: स्वास्थ्य मंत्री
6- नरेंद्र सिंह तोमर: कृषि मंत्रालय
7- एस जयशंकर: विदेश मंत्रालय
8- अर्जुन मुंडा: जनजातीय मामले
9- धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय
10- अश्विनी वैष्णव: रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार
11- पीयूष गोयल: उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा
कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय
12- हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम मंत्रालय
13- सिंधिया: सिविल एविएशन
14- स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ
भारत मिशन भी देखेंगी
15- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
16- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा व कौशल विकास मंत्रालय
17- पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
18- किरन रिजिजू: संस्कृति मंत्रालय
19- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले
20- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
21- अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय
22- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
23- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय
24- प्रह्लाद जोशी: संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस
25- नारायण राणे: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
26- सर्बानंद सोनोवाल: पोत, शिपिंग और जलमार्ग, आयुष
27- मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
28- गजेंद्र सिंह शेखावत जलशक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली।
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बुधवार को बड़ा विस्तार और फेरबदल हुआ है। अब तक 53 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों वाली पीएम नरेंद्र मोदी की टीम अब बढ़कर 77 मंत्रियों वाली हो गई है। बुधवार शाम को 6 बजे राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है, इसके अलावा 28 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला और हरदीप पुरी समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक दोनों संतुलनों को साधने का प्रयास किया है। एक तरफ पहली बार पूर्वोत्तर में 4 मंत्री बनाए गए हैं तो वहीं चुनावी राज्य यूपी से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा गुजरात से 5 और बंगाल से 4 लोगों को शामिल किया गया है।
ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री
एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।
मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री
नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव।
सात राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन
कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। कुल सात मंत्री ऐसे हैं जिनका राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में प्रमोशन हुआ है। इनमें अनुराग ठाकुर, किसन रेड्डी भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें भी प्रमोशन मिला है, जिसकी संभावना पहले से ही जताई जाती रही थी। आरके सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। अब तक वह मोदी सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार रहे हैं। नौकरशाही का लंबा अनुभव होने के चलते उन्हें मोदी सरकार में पसंद किया जाता रहा है। वहीं, अब तक खेल राज्य मंत्री रहे किरेन रिजिजू ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। उनके कामकाज की अकसर सराहना की जाती रही है। अब उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मनसुख मंडाविया को भी प्रमोशन मिला है। मनसुख अभी तक पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला को भी प्रमोशन मिला है। जिन्होंने अब कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
विस्तार मेें दिखी यूपी चुनाव की झलक
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी पर फोकस किया गया है। यहां से सबसे ज्यादा सात नेताओं का नाम शामिल है। यूपी से अनुप्रिया पटेल, डॉ एसपी बघेल, पंकज चौधरी, भानु प्रताप वर्मा, कौशल किशोर, बीएल शर्मा और अजय कुमार मिश्रा मंत्री बने हैं। इस विस्तार में अगले साल यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की झलक दिख रही है। ओबीसी और एससी पर भी ध्यान दिया गया है।
मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी महाराजगंज से, अजय कुमार मिश्रा लखीमपुर खीरी से सांसद हैं। बीएल वर्मा बदायूं के रहने वाले हैं और अभी राज्यसभा के सदस्य हैं।