EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियां उफान पर

  • 05-Aug-2021

लखनऊ। पहाड़ी इलाके के साथ उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश के चलते गंगा,यमुना,घाघरा,शारदा और चंबल व क्वानो नदी खतरे से उपर बह रही है,जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मथुरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार शाम चार बजे प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 164 दशमलव 900 मीटर था जब कि यहां चेतावनी स्तर 165 दशमलव 200 मीटर एवं खतरे के निशान 166 मीटर पर है। उन्होंने बताया कि आज ओखला बैराज से 22922 क्यूसेक तथा ताजेवाला बैराज से 9.092 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ।इस कारण अधिक जलस्तर बढ़ने की उम्मीद नहीं है। हमीरपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज रात मध्य रात्रि के बाद यमुना खतरे का निशान पार कर जायेगी। हमीरपुर में यमुना व बेतवा नदिया उफान पर है, राजस्थान के कोटा से यमुना नदी में बीस लाख क्यूसेक पानी आने से देर रात यमुना व बेतवा दोनों नदिया खतरे का निशान पार कर जायेगी। मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता ने बाढ़ का एलर्ट जारी कर दिया है। DM ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित ने इलाके का जायजा लिया और पंप का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। मौदहा बांध के सहायक अभियंता सुरजीत वर्मा ने बताया कि इस समय यमना नदी का जल स्तर 101.940 मीटर है कोटा से पानी छोडें जाने के बाद जल स्तर बढ़कर 103.16 हो जायेगा यमुना का खतरे का निशान 103 मीटर है।