चंडीगढ़।
जेपी नड्डा ने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा भाजपा इकाई ने 6 लाख मास्क और सेनिटाइजर, 21,000 राशन किट, 47,000 केयर किट, 1.88 लाख थर्मल स्कैनर बांटे
और 600 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय हरियाणा भ्रष्टाचार प्रदेश था। 2014 में मोदी सरकार आई और हरियाणा मेंसरकार स्थापित हुई। जिसके बाद हरियाणा भ्रष्टाचारी प्रदेश से प्रगतिशील प्रदेश बनने की ओर बढ़ा। आज 7 साल हो गए कोई घोटाला नहीं हुआ है। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि निचले पायदान पर जो लोग थे, मेरा परिवार मेरी पहचान योजना के तहत उनका सशक्तिकरण करने का काम किया गया। इस योजना को एक सफल आयाम तक पहुंचाने का काम हरियाणा की सरकार ने किया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब पंचायत में मुखिया किसी योजना के फॉर्म देने के लिए भी पैसे कमाता था। हरियाणा में भ्रष्टाचार की ये सीमा थी। आज 551 योजनाओं की जानकारी और उनके फॉर्म राज्य के सरल केंद्रों पर उपलब्ध हैं। ये साधारण आदमी को भ्रष्टाचार से आजाद करने का प्रयास है।