एक दिन में 93 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। सरकार के मुताबिक, भारत में आज 93 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद से एक दिन में किया गया यह सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है।
इसके अलावा शुक्रवार को ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। गुरुवार को 24 घंटे में 79.48 टीके लगाए गए थे।