मेरठ। जून माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन में पहली बार दिन व रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को दिन का तापमान उछलकर 41 पार पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 29 पार दर्ज किया गया। गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से दिन व रात में गर्मी लोगों को पेरशान कर रही है। बुधवार को दिनभर उमस व चुभन वाली गर्मी ने लोगों को झुलसाए रखा। सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 41 पार पहुंच गया, जिस कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। वहीं, रात का तापमान भी बढ़कर 29 पार पहुंच गया। जून माह के दूसरे सप्ताह में सीजन में यह पहली बार है जब दिन व रात का तापमान बढ़ा है।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम लगातार शुष्क होने के कारण अभी तापमान में ओर उछाल दर्ज किया जायेगा। जिससे प्रचंड गर्मी का अहसास होगा।मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 50 व न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रतिघंट दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण हवा दूषित होती जा रही है। बुधवार को एक्यूआई स्तर बढ़कर 382 पहुंच गया, जबकि मंगलवार को एक्यूआई का स्तरइ 271 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई का स्तर 260, गाजियाबाद 298, मुजफ्फरनगर का 364 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।