EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

आखिरी बजट में हर वर्ग को तवज्जो

  • 23-Feb-2021

UP, MP, बिहार व छत्तीसगढ़ में बजट सत्र शुरू, योगी सरकार ने दी 5.5 लाख करोड़ की सौगात ग्रीन इंडिया नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में सोमवार को बजट सत्र शुरू हो गया। सबसे बड़े राज्य UP में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश किया। यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है... इन पंक्तियों से योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपनी सरकार का 5वां बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। बजट में अयोध्या समेत प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास के साथ किसानों पर फोकस किया गया है। सरकार अयोध्या, वाराणसी, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्यांचल जैसे तीर्थ स्थलों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें 541 करोड़ रु. सिर्फ अयोध्या के विकास पर खर्च होंगे। उन्होंने अयोध्या एयरपोर्ट का नाम 'भगवान राम' के नाम पर करने की घोषणा की। किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार 1800 करोड़ खर्च करेगी। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ का बजट रखा गया है। किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान के तहत 2021-22 में 15 हजार सोलर पंप लगाने का टारगेट है। (संबंधित खबरें पेज आठ पर)