मेरठ।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया कि 2022 में होने वाले यूपी के विधान सभा चुनाव में भाजपा 351 सीटें जीतकर पुन: सरकार बनायेगी।
विनीत अग्रवाल शारदा गुरुवार को ए ब्लाक शास्त्रीनगर में स्थित ‘लोकसत्य’ के कार्यालय में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आये थे। यहां आयोजित हवन, यज्ञ में विनीत शारदा के अलावा जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, पं.भूदेव शर्मा, कालेज प्राचार्य डा. सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य डा. जितेंद्र त्यागी, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, शिक्षाविद् दुलीचंद उपाध्याय,जगमाल सिंह, राजपाल सिंह, कालीचरण उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, वीडी स्वमी, नरेंद्र गौड़, विपिन उपाध्याय आदि अनेक लोग शामिल रहे। पं.कपिल भदौला ने अनुष्ठान पूर्ण कराया।
यहां पत्रकारों से बातचीत में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कारोबार और कारोबारी को संरक्षित किया है। कारोबार करना आसान बनाया है। भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। विकास कार्य भाजपा की प्राथमिकता में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आयी है, तब से देश में कारोबार में चलने वाला भ्रष्टाचार रुका है। व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हुआ है।
जहाँ देश में 27 तरह के कर कारोबारी पर बोझ थे, जीएसटी लागू करके करों का भार समाप्त किया है। वर्तमान कर का ढांचा व्यापारियों के हित में है। देश में विकास को प्राथमिकता मिली है। हर गांव सड़क मार्ग से जुड़ा है। हर गांव को बिजली मिली है। पहले प्रदेश के पांच जिलों को बिजली मिलती थी, अब सभी 75 जिलों को मिलती है।