EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

भारतीय संस्कृति सर्वश्रेष्ठ

  • 26-Feb-2020

मेरठ, ग्रीन इंडिया भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों के त्यौहार एक साथ मनाए जाते हैं। चाहे वो दीवाली हो या ईद, होली हो या लोहिड़ी। क्रिसमस-डे और मकर संक्रांति जैसे त्यौहार सभी मिलजुल कर मनाते हैं। ऐसी संस्कृति ओर किसी देश में नहीं। उक्त बातें परतापुर स्थित महिंद्रा शोरूम के जीएम सर्विस आरके पाठक ने कही। गौरतलब है कि परतापुर स्थित जय कुमार-अरूण कुमार महिंद्रा के शोरूम पर १७ फरवरी पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा था। इस कैम्प में वाहनों के ७५ प्वाइंटों की सर्विस फ्री गई। मंगलवार को कैम्प का समापन था। जिसका संचालन जीएम सर्विस आरके पाठक ने किया। मीडिया को जानकारी देते हुए आरके पाठक ने बताया कि कैम्प में ३० गाडिय़ों की सर्विस फ्री की गई। कैम्प भारतीय संस्कृति पर आधारित रहा। यहां मेहंदी लगाना महिलाओं को सिखाया गया। जिनमें मिट्टी के बर्तनों को बनाने की कला लोगों को सिखायी गई। रंगोली प्रतियोगिता के अलावा राधा-कृष्ण नृत्य भी कैम्प में हुआ। स्टॉल की तैयारी अमन जैन और अक्षत जैन द्वारा की गई। यहां अशोक चौहान, अमित शर्मा, सूरज सबरवाल, कपिल शर्मा, अजय सिसौदिया, शबाना कुरैशी, सुनिल वर्मा, अंकुर, अवधेश, गौतम एवं समस्त महिंद्रा सेल, सर्विस परिवार मौजूद रहा। समापन कार्यक्रम में भारतीय त्यौहारों को स्टॉल के माध्यम से दर्शाया गया।