EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

ईकड़ी में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत, कई घायल

  • 24-Feb-2021

ग्रीन इंडिया मेरठ। सरधना के ईकड़ी गांव में रविदास जयंती को लेकर सगे भाइयों के बीच पनपा विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। मंगलवार शाम विवाद के चलते ताऊ के लड़कों ने चाचा के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के बीच एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी, बहु और बेटे घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। दरअसल, रविदास जयंती को लेकर कई दिनों से गांव में दलित समाज की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में दो सगे भाई शम्भू दयाल और गिरवर भी शामिल हो रहे थे। किसी बात को लेकर गिरवर और शम्भू दयाल के बीच विवाद हो गया। सोमवार शाम विवाद में गिरवर के बेटों ने शम्भू की पिटाई भी कर दी थी। उसके बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा था। मंगलवार शाम अचानक गिरवर का बेटा कई हमलावरों को साथ लेकर शम्भू के घर में घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से शम्भू की पत्नी मुकेश की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा आदेश, बहु सोनिया और बेटी ममता घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया गया। जहां से सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतका मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।