EMAIL

info@greenindiamedia.in
globemediahouse@gmail.com

Call Now

+91-9837408090

News Details

भाविनाबेन और निषाद ने रजत, विनोद ने जीता कांस्य

  • 30-Aug-2021

नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए खास रहा। पहले भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास 4 स्पर्धा के फ़ाइनल में रजत पदक जीत लिया वहीं दूसरी ओर निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 स्पर्धा में रविवार को रजत पदक हासिल किया। इतना ही नहीं विनोद कुमार ने पुरुष डिस्कस थ्रो ऍफ़ 52 स्पर्धा में 19.91 मीटर की थ्रो फेंककर कांस्य पदक भी दिलाया। टीटी में मिला पहला पदक भारत की भाविनाबेन पटेल का टेबल टेनिस में ऐतिहासिक रजत पदक इन खेलों में भारत का पहला पदक है। भाविनाबेन पटेल ने शनिवार को सेमीफाइनल में विश्व की तीसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराया था लेकिन रविवार को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग झोउ के हाथों उन्हें फाइनल में मात्र 19 मिनट में 7-11, 5-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। झोउ दो बार की स्वर्ण विजेता हैं। निषाद आैर विनोद ने भी किया कमाल भारत के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 स्पर्धा में रविवार को रजत पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह दूसरा पदक था। भारत को इन खेलों में तीसरा पदक विनोद कुमार ने पुरुष डिस्कस थ्रो ऍफ़ 52 स्पर्धा में 19.91 मीटर की थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीतने के साथ दिलाया। निषाद ने 2.06 मीटर की ऊंचाई पार की और एशियाई रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका के डलास वाइस ने भी निषाद के जितनी 2.06 मीटर ऊंचाई पार की लेकिन उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण जीता। विनोद ने 19.91 मीटर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया।